Serious collision between bus, bike, pickup and car
  • February 21, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : विकास खंड नारीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को चार वाहनों की एक के बाद एक हुई टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में एक बस मोटरसाइकिल पिकअप डाला और एक कार शामिल थे।जानकारी के अनुसार ग्राम रेला निवासी सज्जन पुत्र रामप्रसाद पेट्रोल डलवाने के बाद पंप से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पिहानी की ओर से आ रही एक बस से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच बस के सामने से आ रही एक पिकअप डाला भी बस से टकरा गई। पिकअप के पीछे चल रही कार का चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और वह भी पिकअप से जा भिड़ी। देखते ही देखते चारों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सज्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *