Shiva festival in Gola Gokarnanath was dull, chaos spoiled the atmosphere.
  • February 22, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ नगर में आयोजित शिवोत्सव कार्यक्रम इस बार अपेक्षित उत्साह नहीं जुटा सका। नीलकंठ मैदान से निकली पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से कम रही और कई स्थानों पर व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं दिखीं।पालकी यात्रा निर्धारित समय से विलंब से प्रारंभ हुई, जिससे श्रद्धालुओं को प्रतीक्षा करनी पड़ी। मार्ग में यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारु नहीं रह सकी। कुछ स्थानों पर ध्वनि व्यवस्था और समन्वय की कमी साफ नजर आई, जिससे आयोजन की भव्यता प्रभावित हुई। शाम को प्रस्तावित भजन संध्या को लेकर भी लोगों में सीमित उत्साह देखा गया। हालांकि प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति प्रस्तावित है, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी के चलते अपेक्षित भीड़ जुटने को लेकर संशय बना हुआ है।

सबसे बड़ी समस्या तीर्थ परिसर में पेयजल व्यवस्था को लेकर सामने आई। श्रद्धालुओं ने पानी की अपर्याप्त व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कुछ स्थानों पर अस्थायी टंकियां खाली मिलीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए थी। उन्होंने आयोजकों और प्रशासन से भविष्य में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *