SIR workshop organized
  • December 30, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी की पुण्य स्मृति में मंगलवार को नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के सभागार कक्ष में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया! जिसमें नगर व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व अन्य अतिथियों द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ! इसके साथ ही मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया! जिसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करने का मंत्र मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया! कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री अजय शुक्ला ने किया ।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया! उनके नेतृत्व में देश परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, मोबाइल फोन, सुशासन व आधारभूत ढांचे के विकास सहित कई ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बना! उनके विचार आज भी देश को नई दिशा दिखाते हैं ।

                बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि अटल जी की वाणी में विनम्रता और निर्णय की दृढ़ता थी जो उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग पहचान देती है! उनके बताये सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव हो रहा है ।

               सम्मेलन के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को आत्मसात करना चाहिए! उनकी रचनाओं में राष्ट्र प्रेम, मानवता व करुणा की साफ झलक दिखाई देती है! इसके साथ थी मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं का अभियान में शेष बचे दिनों में पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करने की सलाह दी! उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर किसी भी दशा में कोई फर्जी वोट ना बचे, इसलिए उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं अभियान से संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

            इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष व एसआईआर के जिला संयोजक संदीप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य (भाजयुमो) संचित अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला पंकज, जिला उपाध्यक्ष (पि.मो.) डॉ. शिवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, गोपेंद्र मिश्रा, अतुल मिश्रा, रोहित वैश्य, मदन राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, नवीन पटेल, नरेंद्र पटेल, महामंत्री अजय बाजपेई, अरुण वर्मा पूर्व महामंत्री शिवम मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, सभासद विनीत लाला, ज्ञानीराम मौर्या, प्रदीप गुप्ता, बबलू, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह, अनूप दीक्षित, विजय सिंह, रानू बाजपेई, नीरज शुक्ला, सत्य प्रकाश मिश्रा, उमेश सिंह, शिवम सिंह गोलू, भैयालाल द्विवेदी, अशर्फीलाल, संदीप पांडे, केपी सिंह, सनोज राठौर, प्रतीक गुप्ता, इकबाल गाजी, सौरभ सिंह, अंकित शुक्ला, बनवारी लाल, लालता सिंह, विकास गुप्ता सहित नगर पंचायत के सभासद, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समाजसेवी सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *