राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला का वार्षिकोत्सव प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज के कुशल संयोजन में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन स्काउट एवं क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ जगत प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्रबंधक पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। इसके उपरांत कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना को अप्रतिम क्लासिकल प्रस्तुति प्रदान कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य एवं लखपति भारती, अशोक कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव, सुरविंद कुमार , अरविन्द कुमार यादव आदि शिक्षकों ने बुके भेंट कर एवं बैज अलंकरण करके स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों के स्वागत में छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संगीत शिक्षिका आरती गुप्ता सत्यवती गौतम सुप्रिया गुप्ता एवं कौशल किशोर वर्मा के दिशा निर्देशन में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे नर हो न निराश करो मन को , रामधुन लागी , हॉरर शो , मेरे देश की धरती , पहलगाम घटना पर आधारित नाटक ऑपरेशन सिंदूर , जल संरक्षण , नशा उन्मूलन एकांकी और क्रीड़ा विभाग की ओर से पी टी आई कपिल वर्मा के निर्देशन में खिलाड़ियों का योग प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने ओ रे पिया पर कथक नृत्य , झूम बराबर झूम , कभी खुशी कभी गम और सेम टाइम गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां प्रदान की एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नारी सशक्तिकरण और सैनिक की दास्तान एकांकी प्रस्तुत की गई। ग्रांड फिनाले कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर मंच पर धूम मचा दी। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 की विद्यालय टॉपर रिया पटेल को प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने टैबलेट पीसी , प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 की विद्यालय टॉपर अनुष्का भारद्वाज को टैबलेट पीसी , प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में रसायन विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जौरीन अंसारी को विद्यालय के पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय पुत्तूलाल वर्मा पूर्व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष की स्मृति में ₹ 2100 की नकद प्रोत्साहन राशि सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। विशेष आमंत्रित पुरा छात्रों में डॉ मदन लाल वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक , संजय कुमार गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय, कौशल्या क्लीनिक के संचालक डॉ रामनरेश वर्मा , राजा विक्रम प्रताप शाह इंटर कॉलेज सिंगाही के प्रधानाचार्य मदन गोपाल वर्मा एवं डी ओ सी भारत स्काउट एंड गाइड लखीमपुर विष्णुदत्त भार्गव को प्रधानाचार्य , प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा उप मंत्री विनोद चंद्र मिश्र ने शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वर्तमान सत्र के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हिंदी प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी रामकिशोर को घोषित कर पांच- पांच हजार रूपए नकद तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर पधारे विशिष्ट अतिथियों डॉ निर्मल सिंह, डॉ एल आर वर्मा, सुमति नारायण दीक्षित , जगदंबा प्रसाद , वीरेश वाजपेई, श्याम सिंह वर्मा, विमल कुमार मौर्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह आदि को प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा विद्यालय के समस्त स्टाफ के सक्रिय सहयोग से हम राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के नागरिक बनने हेतु शिक्षा एवं दीक्षा प्रदान कर पा रहे हैं यह हमारे लिए ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर जी जी आई सी कुकरा की प्रधानाचार्या अनीता चौधरी को प्रबंध समिति की सदस्या एवं समाजसेवी अनीता वर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अंत में प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और वार्षिकोत्सव की आयोजक टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































