Trainee officers were given detailed information about the district's schemes, innovations and programmes.
  • November 9, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को मां शीतला गेस्ट हाउस सयारा में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 100 वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, नवाचारों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रशिक्षु अधिकारियों सोहन लाल, आस्था सिंह, आरूषी शर्मा, ओमकार राजेंद्र, धर्मन दुरई के., अंकित आनंद, जितिन गुप्ता, आदित्य अनिल, किरन पी. पद्मनाभन, श्रेयांक गर्ग, रोहन राजेंद्र एवं विशाल दीप चंदन को दी गयी।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं जैसे एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, आयुष्मान भारत योजना व वीएचएसएनडी सेशन की जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु किये जा रहे प्रयासों तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच संबंधी पहल पर भी प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत अभियान, प्रेरणा पोर्टल और डिजिटल अटेंडेंस प्रणाली की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने सैम व मैम बच्चों की पहचान, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पुष्टाहार वितरण और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा संचालित गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती को बढ़ावा और किसानों की आय वृद्धि के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उपायुक्त उद्योग ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में की जा रही पहलों से प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया। इसके अलावा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा का यह प्रशिक्षण चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे जनपद स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षु अधिकारी भविष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में विकास की धुरी बनकर जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी जनपद की प्रमुख विकासात्मक चुनौतियों, नवाचारों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *