Two cousins ​​die after being hit by a speeding dumper
  • December 26, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : थाना हैदराबाद की अज़ान चौंकी क्षेत्र के अजान-घरथनिया मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे अजान कस्बे के निकट तालाब के पास डम्फर ने बाइक सवार सुमित कुमार (19) पुत्र रमेश कुमार और गोविंद (21) पुत्र राजेंद्र को टक्कर मार दी। दोनों युवक अजान कस्बे में आये हुए थे दोनों अपना काम निपटाने के बाद अपने घर इमलिया गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के दाएं कंधों से हाथ अलग हो गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लाद कर गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। दूसरे भाई गोविंद की हालत नाज़ुक होने के कारण डाक्टरों ने ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सुमित की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण उग्र हो गए और रास्ते से गुजर रहे दूसरे डंपर को रोकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे हैदराबाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और और तोड़फोड़ किये जा रहे डम्फर को पुलिस चौकी में खड़ा कराया यातायात शुरू कराया।

मृतक गोविंद अपने दो भाइयों में छोटा था, जिसकी शादी तय थी जो अगले वर्ष अप्रैल में होनी थी, वहीं दूसरा युवक सुमित अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *