राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम इमलिया में बरम बाबा देवस्थान पर चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा सम्मेलन का सोमवार को कन्याभोज विशाल भंडारे के बाद समापन हो गया। इस कार्यक्रम को गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार से जुड़े यज्ञ आचार्य सत्यनारायण वर्मा, रामनरेश वर्मा और सुशील गुप्ता ने गायत्री परिवार के नियमानुसार सस्वर गान और देव पूजन सर्वतोभद्र पूजन के साथ सम्पन्न कराई। विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना की। यज्ञ आचार्य ने बताया कि प्रत्येक घर में नित्य आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न वैदिक कर्मकांड के सूक्ष्म और व्यवहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी। कथा के दौरान लोगों को सगीतमयी सत्संग के माध्यम से कथा का रसपान कराया, उन्होंने मानव जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए मानव जीवन के बारे में बताया। इस दौरान दो यजमानों ने दीक्षा ली और बीती शाम को यज्ञस्थल पर 2400 सौ दीपों को प्रज्वलित किया गया।कुल पांच यज्ञ कुंड बनाये गये थे जिनमें प्रतिदिन 24 जोड़ों ने रोजाना आहुति डाल आयोजन सम्पन्न कराया। गायत्री परिवार के सदस्य पूरे व्यवस्थित तरीके से भक्तों को भंडारे में प्रसाद वितरण कराया, छोटे-बड़े अमीर-गरीब सभी एक ही पात में बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजनकर्ता तिलकराम वर्मा, जीवन लाल वर्मा, शिवरतन, सुंदरलाल, सुनील मौर्य, अमन वर्मा, पवन वर्मा, अवनीश वर्मा, ललित वर्मा, अंशु वर्मा, सौरभ वर्मा, बाल गोविंद, अमर सिंह राठौड़, नंदकिशोर, निर्मल चंद्र राठौर, नंदकिशोर वर्मा, नंदराम वर्मा, दिनेश वर्मा , गोलू वर्मा सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































