राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बांदा : अगले माह में होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेले में होने वाली सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर निरिक्षण किया और सभी कोम सख्त निर्देश दिए की मेले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए | जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी जे o रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज आगामी 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सिमौनी धाम मोनीबाबा मेले के आयोजन किए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिएl उन्होंने मोनी धाम आश्रम से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिएl जिलाधिकारी ने जमुआ- तिंदवारी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिएlउन्होंने मेला स्थल में शौचालय ,टूरिज्म परिसर की व्यवस्था तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएl उन्होंने पेयजल हेतु पानी की टैंकरों की व्यवस्था किये जाने तथा झाड़ी की कटाई एवं मेला क्षेत्र/ परिसर की सफाई कराई जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया| विद्युत के नए खभो को लगाए जाने तथा स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइटों को ठीक कराया जाने तथा मेला अवधि में नियमित विद्युत आपूर्ति किए जाने तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किए जाने के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कियाl, उन्होंने पाइप पेयजल की लाइन पाइपलाइन ठीक कराए जाने के लिए जल निगम के अधिकारियों के निर्देशित किया मेला मैदान के संली कारण का कार्य किए जाने तथा मेला के आवागमन हेतु तिंदवारी एवं बबेरू मार्ग में रोडवेज की बस के संचालन किया जाने के निर्देश दिएl उन्होंने शेल्टर होम एवं रेन बसेरा बनाए जाने तथा अलाव की व्यवस्था कराए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं मेरा परिसर में विशेष रोगों से बचाव हेतु फॉगिंग की व्यवस्था किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिएl उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मोनी बाबा मेले के दौरान में चिकित्सकों सहित मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए जिसमें चिकित्सक उपस्थित रहे तथा साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कारण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेला बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित परियोजना परिषद डीआरडीए जिला विकास अधिकारी मोक्ष चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे ll, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था पीएससी होमगार्ड एनसीसी तथा 112 मोबाइल भी संचालित रहेंगे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगीl उन्होंने मेला में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था किए जाने तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए |



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































