MLA Rampal Verma reached the homes of fire victims
  • February 25, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत हथौड़ा के ग्राम पहावां में अचानक लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी थी । इस हादसे की जानकारी मिलने पर मदद को पहुंचे बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की है। पहावां निवासी रामनिवास व राममूर्ति के घरों में अज्ञात कारणों से बीते दिनों आग लग गयी थी । इस दौरान आग ने दोनों किसानों के घर मे रखा राशन, नकदी समेत बच्चों के कपड़े भी जलकर खाक हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव पहुँचे बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा  ने पीड़ित परिजनों को जरूरी राहत सामग्री वितरित की है तथा आवास शौचालय जैसी मूलभूत सहायता से साथ आँकलन कर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया! इस दौरान पीड़ित परिजनों को नए वस्त्र भी वितरित किये गए तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *