Four accused arrested in land dispute
  • February 25, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अजान खीरी : थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम कोटखेरवा में जमीन की कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विजय बहादुर (58) पुत्र स्व. गजोधर लाल एवं योगेश (28) पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम कोटखेरवा थाना हैदराबाद, तथा सुधीर शुक्ला (40) व सचिन शुक्ला (34) पुत्रगण शांति स्वरूप शुक्ला निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए  न्यायालय, गोला के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत कटियार, आरक्षी नितिन और पुनीत कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *