Doctors at CSC Mallawan referred the girl to Lucknow and she died.
  • November 25, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : मल्लावां थाना नग में सोमवार  शाम को दर्दनाक घटना उस समय  आई जब अपनी बहन और बहनोई के साथ बाइक से जा रही 21 वर्षीय युवती ने अचानक चलते ट्रक के नीचे घुसकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे  सीएचसी मल्लावां लाए डाक्टर ने गम्भीर स्थिति देखते  हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर वसुदेव थाना माधौगंज निवासी शिवानी  पुत्री किशनपाल उम्र 21 वर्ष अपनी बड़ी बहन सीमा और बहनोई दिनेश निवासी जगत नगर लोहाना थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के साथ जा रही थी। मल्लावां मे छोटा चौराहा पर समोसा की दुकान पर समोसा खरीदने के लिए रुके। उसी समय कटरा हाईवे बिल्हौर रोड से निकल रहे ट्रक को देखते ही  शिवानी अचानक ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे ट्रक का पिछला पहिया उसकी कमर के ऊपर से निकल गया। जिससे शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई  काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मल्लावा पुलिस मौके पर पहुंची वही एंबुलेंस की मदद से शिवानी को सीएचसी मल्लावां पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उपचार दौरान जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि युवती ने जानबूझकर ट्रक के नीचे घुस रही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। वही परिजनों ने बताया कि शिवानी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई  घटना को देखकर इलाके में दहशत व चर्चा का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *