Solution Day organized in Kachhauna Kotwali
  • November 22, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है! जिसके अनुसार शिकायतकर्ता को बिना दौड़ भाग किए तुरंत या समयबद्ध तरीके से समस्या के समाधान का प्रावधान है! जिसके अंतर्गत शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ! समाधान दिवस में गांव एवं कस्बे से कई शिकायतकर्ता अपनी फरियाद लेकर आए! अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना! जिसमे से कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया तथा कुछ के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया! समाधान दिवस में भूमि विवाद, रास्ते के विवाद, राजस्व अभिलेखों से संबंधित एवं पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायते प्रमुख रूप से सामने आई ।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और प्रत्येक शिकायतकर्ता का निस्तारण समयबद्ध व न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *