राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद कौशाम्बी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां स्थापित सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और लॉगबुक का गहन अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा मानकों के अनुरूप सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































