उपनिदेशक अयोध्या एवं प्रभारी मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर डा0 मुरलीधर सिंह शास्त्री द्वारा अयोध्या धाम एवं मार्डन पूजा/साधना पद्वति पर लगभग 436 पेज की पुस्तक लिखी गयी है जिसका विमोचन रामनवमी के दिन हुआ था। इस पुस्तक में रामलला के नये मर्ति का वजन लगभग 201 किलो है। उनमें भगवान के 10 अवतार, वामन, नृसिंह, वराह, कूर्म, मत्स्य, श्री हनुमान, कमल, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्व, कल्कि, गुरूदेव के चित्र बनाया गया है। इस पुस्तक में अयोध्या धाम, ओरछा धाम, काशी धाम, चित्रकूट धाम की यर्थाथ गाथाओं का भगवान राम के सन्दर्भ में व्यापक विश्लेषण किया गया है। इसमें महामहिम राज्यपाल के साथ साथ अनेक मंत्रिगणों एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों के भी पत्रों को प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक की सामान्य लागत 641 रूपया रखा गया है। कोई भी जिज्ञासु पाठक इस किताब को उचित मूल्य देकर या श्रद्वावश प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मोबाइल नम्बर 7080510637 एक संदेश एवं अपना पता भेजना होगा। साथ ही साथ कुछ सहयोग राशि भी अर्पित करनी होगी जो भगवान के कार्य में लगायी जायेगी। इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में मार्डन पूजा पद्वति की भावना के साथ प्रेरित करना है। कोई भी व्यक्ति 24 घंटे में जागृत अवस्था में या सोते हुये अवस्था में भी भगवान का संकल्प के साथ स्मरण कर सकता है।
—————



























































































































































































































































































































































































































































































































































































