लखनऊ :
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज सी०जी सिटी/ वेटलैंड झील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने सीजी सिटी एरिया में विकसित किये जा रहे म्यूजिकल पार्क 16 एकड़, रामायणम पार्क 3 एकड़ तथा साथ ही ओपन एयर थिएटर, प्ले जोन एरिया व फूड कोड के निर्माणधीन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माणधीन कार्य में गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखा जाए एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने सी०जी सिटी एरिया में 33 एकड़ में पूर्ण विकसित वेटलैंड झील के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झील में बोटिंग की व्यवस्था साथ ही पानी की सफाई कराया जाना सुनश्चित किया जाए। उन्होंने वेटलैंड झील के सम्पूर्ण क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था, रखरखाव के लिए गार्ड की व्यवस्था साथ ही वेटलैंड पार्क की प्रचार-प्रसार अच्छे से कराए जाने के निर्देश दिए। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने वॉच टावर पर चढ़कर विकसित किए गए संपूर्ण वेटलैंड झील के कार्यों का भी अवलोकन किया। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि यूपी दर्शन पार्क में बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल फेमश बेंड, कला प्रतियोगिताओं के लिये नि:शुल्क मंच पर चार से पांच दिन तक कार्यक्रम का आयोजन संबंधित कलाकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी दर्शन पार्क में लखनऊ के प्रमुख व्यंजनों का स्टाल भी लगाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।