प्रत्येक बूथ पर सेल्फी प्वाईंट स्थापित किया गया हैः- सौम्या गुरुरानी
02. लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह में बुद्धिजीवी महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 13 मई दिन सोमवार को मतदान करने अवश्य जाएं। महिलाएं घर परिवार में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जेन्डर रेशियो में भारी सुधार आया है। अब महिलाओं की बारी है कि वे अपने लोकतान्त्रिक दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं को समर्पित दो बूथ बनाये गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सेल्फी प्वाईंट स्थापित किया गया है। सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित नारी शक्ति को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कर इस चुनाव में कम मतदान के इतिहास को बदलने का कार्य करें। स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि मातृ शक्ति यदि ठान ले तो जनपद फिसड्डी मतदान वाले जनपद से शीर्ष मतदान वाले जनपदों में जरूर शामिल होगा। स्वीप आइकन पूर्व खिलाड़ी पूनम तिवारी ने कहा कि सभी महिलाओ को लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देना चाहिए। बुद्धिजीवी महिलाओ की ओर से रैली निकालकर भी मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।
इस चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं को समर्पित दो बूथ बनाये गए हैंः- मंगला प्रसाद सिंह

%20(1).jpg)





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































