• May 9, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना  मैलानी खीरी छोटी काशी गोला राजेंद्र गिरी स्टेडियम में  लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने भाजपा प्रत्याशी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में  लखीमपुर रोड स्थित राजेंद्र गिरी स्टेडियम  में उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब मुकाबला रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच सीमित हो गया है। जो रामद्रोही रहा है उसका पतन निश्चित है उन्होंने कहा भाजपा विरासत और विकास स्थापित करके भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना चाहती है और 2024 का
चुनाव इतिहास बनाकर रहेगा, और जो अपने पूर्वजों को धक्का देकर बाहर कर देते है उनसे विरासत की बात करना बेमानी है। भाजपा सरकार में मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस वे, पुल ओवरब्रिज आदि का विकास हुआ है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को आशीर्वाद देने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा छोटी काशी को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है।  इसे स्मार्ट सिटी बनाना है इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है। 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है। उन्होंने कहा कि ये केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। एक तरफ मोदी के नेतृत्च में देश को नये और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है दूसरी तरफ उभदोही हमें जाति, क्षेत्र के नाम पर लाने का काम कर रहे है। आतंकियों का महिमामटन और माफिया को गले का हार बनाया जा रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि तीन चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश की आधी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके है। पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि इस नारे ने ऐसा जादू किया है कि विपक्षी दल चारों खाने चित्त हो गये हैं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है तो भारत के खिलाफ साजिश में लिप्त हो गये हैं। विपक्षी दलों के बयानों को पढ़ने से स्पष्ट हो चुका है कि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच में है। जो रामभक्त है वही राष्ट्रभक्त भी है। इस  कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी ने भारी संख्या जनता और कार्यकर्ताओं को मिलाकर लगभग संख्या 800 लेकर राजेंद्र गिरी स्टेडियम गोला गोकर्णनाथ चुनावी जनसभा में पहुंची जहां पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने देखकर खुशी जाहिर की वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुशी जाहिर की भीड़ देखकर नगर पंचायत चेयरपर्सन के साथ पति भवानी शंकर महेश्वरी जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर अभिषेक मिश्रा मंडल महामंत्री आसमा बानो सुरेंद्र मिश्रा खूबचंद शिव गोविंद कुशवाहा सतीश गुप्ता अमित कुमार शर्मा अनीता कौर विजय कुमार सोनी सभासद पति फरहान खान ऐसे तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला चुनावी जनसभा में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचार सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *