राष्ट्रीय प्रस्तावना आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व भाजपा नेता क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने 31 लोकसभा हरदोई विधानसभा सदर के बूथ संख्या 108 जूनियर हाई स्कूल नयागांव मुबारक़ पुर मे ग्राम वासियो के साथ पंक्तिबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने जनपद हरदोई के मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करते हुए कहा कि हर भारतीय को मताधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदान ही लोकतंत्र को मजबूत करता है, मतदान सिर्फ हमारा अधिकार ही नही राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भी है। समस्त जागरूक मतदाता अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें जिससे कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































