• May 10, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्ट्रीय प्रस्तावना सीतापुर सनातन ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्रकोटसव दिवस शहर के होली नगर के भगवान परशुराम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव कुमार शास्त्री के द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का दूध-गंगाजल से मंत्र उच्चारण के साथ अभिषेक कर हवन पूजा, परशुराम स्त्रोत्र का पाठ किया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा हवन-पूजा और पाठ कर समस्त पृथ्वी वासियों की  सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गयी, इसके बाद प्रसाद रूपी सरबत का वितरण दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान विश्वम्भर दयाल तिवारी मंडल अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, जिला अध्यक्ष  दिनेश मिश्रा, गिरीश चंद्र दीक्षित, शिव गोपाल बाजपेयी, शशिकांति तिवारी, अजय मिश्रा, शशिकला मिश्रा, अम्ब्रीश दीक्षित, सचिन त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी आदि रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *