• May 8, 2024
  • kamalkumar
  • 0

बेनीगंज/हरदोई । कोथावा कस्बे मे स्थिति नइ बाजार मे बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल अवध संडीला द्वारा संतो का मान रखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे अयोध्या धाम से पधारे सत्येंद्र महराज 

ने कहा कि जब भी कोई विघटन कारी शक्ति दुराचारी शक्ति जब सर उठाती है।ऐसी स्थित में संत अपने आश्रमों पर नहीं रहते है।वह निकल करके पूर्व की भांति समाज का जागरण करने के लिए वह समाज,द्वार व  नगरों में जाते है।आज अपना समाज सदैव सर्वे भवन्तु सुखिना सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु,सर्वे दुख भा भवेत।ऐसी भावना लेकर आज यह संत निकल कर काम करते है।माता को अपनी माता मानता है।प्रकृति को देवता के रूप में पूजता है। वृक्षों में देवो के दर्शन करता है।जो छोटी छोटी कन्याए है।उसमे देवी के दर्शन करता है।और सम्पूर्ण चराचर में विद्यमान कणकण में वो ईश्वर का अनुभव करता है।भगवान राम का जब जन्म हुआ उसका आधार ही वंदे मातरम था।राम के वनवास का आधार वंदे मातरम,कृष्ण गीता ज्ञान का है,सार वंदे मातरम।आज हम सभी लोग जातियों में बटे है।भगवान राम ने भीलनी के झूठे बेर खाकर एक समरसता का उदाहरण दिया है।भगवान राम के जमाने में 11 महाजनपद हुआ करते थे।विश्व की चतुर्दिक सीमाएं जहा पर सनातन धर्म का राज हुआ करता था।तब न चीन था न चीन की राजधानी बीजिंग थी। न फ्रांस था। न फ्रांस की राजधानी पेरिस हुआ करती थी।सम्पूर्ण विश्व में सना तन धर्म का डंका बजता था।और हमारा चक्रवती सम्राट अयोध्या में राज करता था।लेकिन आज क्या स्थित है।तो हम समरस अगर नही होगे।तो इसी तरीके से बिखरते हुए चले जाएंगे।इसी तरीके से आज की सरकार ने  धारा 370 व 35 हटाया जिससे हम लोगो को काफी साहूलियत मिली। और आने वाले समय मे एक अपना देश हिन्दू राष्ट्र घोषित जरूर होगा।13 मई को पड़ने वाले मतदान के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान अवश्य करे।

        इस मौके पर रामशंकर अवस्थी,दिनेश, अखिलेश शुक्ला, सोभित मिश्रा राहुल पाण्डेय, शुभम मिश्रा, विनीत गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *