Additional District Magistrate held a meeting with officials and elite citizens to ensure the successful completion of Holi festival.
  • February 27, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  कौशाम्बी : अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उदयन सभागार में होली त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से अब तक की गयी कार्यवाहियों, तैयारियों-पीस कमेटी की बैठक आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्भ्रान्त नागरिकों से उनकी समस्याओं को प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सम्भ्रान्त नागरिकों ने कहा कि होली त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को जुलूस के दृष्टिगत कार्मिकों की ड्यूटी लगाने एवं कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डी.जे. संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित कर दिया जाय कि निर्धारित आवाज में ही डी.जे. बजाएं तथा आपत्तिजनक गाने न बजाएं। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को सी.एच.सी./पी.एच.सी. वार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियां, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि मिश्रित आबादी/संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखी जाय, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कराकर सभी आवश्यक कार्यवाही करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी से कहा कि त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाय। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जनपद में कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। निरन्तर भ्रमणशील रहकर सतर्कता से ड्यूटी किया जाय। बैठक में सभी उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगणों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *