Night Chaupal with villagers for crime control.
  • February 27, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की रात को हरियावां थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह के द्वारा थाना हरियावां क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिलहरी में ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।रात्रि चौपाल के दौरान क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और आपसी सहयोग से गांव व मोहल्ले की सुरक्षा सुनिश्चित करें।चौपाल में “हम सबकी निगरानी, गांव की जिम्मेदारी” के संदेश के साथ यह स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिलाया।पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस तरह की रात्रि चौपालों के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत किया जा रहा है, जिससे समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।इस मौके पे थाना प्रभारी वीर बहादुर,पत्रकार राहुल सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह,अमित सिंह,रूपेन्द्र सिंह,कुरेंद्र,हर्षित,अनमोल,डेविड,छुटकुन्नू,नीरज,संतोष,मायाराम,सेवाराम,जदुनाथ,दीनदयाल,जयलाल,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *