• July 24, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 

राष्ट्रिय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क 

लखनऊ ; 85 वर्ष उम्र में संत स्वरूप के के जनार्दन नांबियार का एक सपना था कि हुसड़िया चौराहा गोमती नगर पर जहां लोग  गलत तरीके से न्यूसेंस के कार्य करते थे और उस सरकारी जगह पर तमाम लोगों की निगाह लगी थी उस जमीन पर आज मंडल आयुक्त रोशन जैकब और एल डी ए के अधिकारी इंद्र मणि त्रिपाठी वीसी एल डी ए प्रथमेश कुमार समाज सेवी स्वर्गीय एस पी दीक्षित स्वर्गीय एस आर मिश्रा के सहयोग से आज़ नक्षत्र वाटिका देव वन लोकार्पण किया गया।



मंडल आयुक्त रोशन जैकब ने मुझे अपना पिता तुल्य समझ कर मेरा सपना साकार किया। यदि  मेरी पुत्री की तरह मंडल आयुक्त रोशन जैकब न होती तो मैं 35 साल से नक्षत्र वाटिका की दौड़ लगाते हुए कभी सपना पूरा नहीं कर पाता के के जनार्दन नाम्वियार ने बताया कि इन अधिकारियों के साथ मुझे समाज सेवी मुकेशानंद ट्री मेन उत्तर प्रदेश पुलिस पर्यावरण प्रभारी और पार्षद संजय सिंह राठौर व समाज सेवियों और पत्रकार बंधुओं का सपोर्ट मिला जिससे हमने हिम्मत नहीं हारी और आज नक्षत्र वाटिका देव वन उत्तर प्रदेश की राज धानी लखनऊ में सकुशल मंडल आयुक्त रोशन जैकब के कर कमलों से होगया यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी हुई है आने वाली पीढ़ियों के लिए यहां एक पुस्तकालय भी होगा जिससे हर बच्चा वृक्षों के वारे में सीखेगा। यहां राशिफल के नाम से वृ क्ष लगाए गए हैं। मंडल आयुक्त रोशन जैकब ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मंडल आयुक्त रोशन जैकब ने सभी को वृक्षारोपण कार्य हेतु जागरूक किया एल डी ए वीसी प्रथमेश कुमार ने नक्षत्र वाटिका देव वन को हर मदत देने का घोषणा की।

मंच का संचालन करते हुए ओज कवि मुकेशानंद ट्री मेन ने बताया संसार में वो लोग भगवान का अवतार होते हैं जो अपना सारा जीवन परहित में गुजार देते हैं आज हमारे आपके बीच में के के  जनार्दन नाम्वियार भगवान का रुप है। जो 85 साल में भी इतनी धूप में आने वाली पीढ़ियों के लिए नक्षत्र वाटिका देव वन वना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *