राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में छात्र-युवा नेताओं की बैठक में भाजपा की के विरूद्ध लोकसभा 2024 के लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की गई। छात्र युवा नेताओं की बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं की संयुक्त बैठक समाजवादी पार्टी के प्रदेश लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में छात्र नेताओं द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व महामंत्री लखनऊ के विधायक एवं लखनऊ लोकसभा के क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा जी को तन-मन-धन से समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
लखनऊ के मतदाताओं से अपील करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि रविदास मेहरोत्रा जी को पूरा लखनऊ जानता है और पूरे लखनऊ को रविदास जी जानते हैं। उनके जन सम्पर्क की कहानियां एवं राजनीतिक उपलब्धियों को देखकर कहा जा सकता है कि ‘हम फिदायें लखनऊ, लखनऊ फिदायें रविदास मेहरोत्रा’ ऐसा ही सघर्षमय एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व है श्री रविदास जी का। सभी लोग अपना स्नेह, समर्थन एवं महत्वपूर्ण वोट देकर रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ का प्रतिनिधि चुनें। डॉ० राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी, पूर्व उपाध्यक्ष तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, पूर्व महामंत्री राम सिंह राणा पूर्वमंत्री, श्रीमती अपर्णा सिंह पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन उपस्थित छात्र नेताओं में प्रमुख रहे। के.के.वी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सर्वश्री अवधेश यादव पूर्व अध्यक्ष, अभितेन्द्र सिंह राठौर पूर्व अध्यक्ष, मनीष यादव, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष राणा संकेत सिंह के अतिरिक्त के.के.सी. से सर्वश्री अमरपाल सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, जयसिंह जयंत पूर्व अध्यक्ष, सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी, पूर्व अध्यक्ष, कौशलेन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष, मनोज तिवारी पूर्व अध्यक्ष, नवनीत सिंह पूर्व जू०ला०, प्रदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष एवं राजन नायक पूर्व महामंत्री शामिल रहे। कालीचरण कॉलेज से सर्वश्री मनीष यादव पूर्व अध्यक्ष, अनीस अख्तर पूर्व अध्यक्ष इस्लामिया, मिर्जा फरीद बेग पूर्व अध्यक्ष, शिया पीजी कॉलेज से सर्वश्री मोहम्मद एबाद पूर्व अध्यक्ष, रतन सोनकर पूर्व अध्यक्ष, अनुराग यादव अन्नू पूर्व अध्यक्ष, आशिफ रिजवी रिंकू पूर्व अध्यक्ष, मजहर हुसैन पूर्व उपाध्यक्ष, इरसाद अहमद पूर्व महामंत्री, अनीसुर्रहमान यामीन खान पूर्व अध्यक्ष, सैय्यद अनवर रिजवी पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यांत कॉलेज से सर्वश्री पंकज तिवारी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव राजू पूर्व एमएलसी, पूर्व अध्यक्ष महताब सिंह यादव रामपाल त्रिवेदी इंटर कालेज, गोसांईगंज लखनऊ आदि शामिल रहे।