Sankirtan of Khatu Shyam celebrated with great pomp
  • December 2, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : गोला नगर के समीपवर्ती कंजादेव स्थान पर श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति गोला द्वारा मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष्य पर खाटू श्याम मंदिर में एक भव्य संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्तपश्चात  मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरा हुआ था, और गणेश स्तुति से  संकीर्तन हुआ शुभारंभ जिसमें अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज से भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए। सुंदर-सुंदर भजनों को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। शास्त्रों में बताया गया है कि इस एकादशी का व्रत रखने से सभी जन्मों के पाप भी मिट जाते हैं और भक्त को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. मोक्षदा नाम इसीलिए पड़ा है क्योंकि कहा गया है कि इस दिन किया गया व्रत और पूजा पितरों को भी मोक्ष प्रदान करती है. यही कारण है कि लोग इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित व्रत रखकर अपने पूर्वजों का कल्याण करते हैंसंकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और खाटू श्याम की भक्ति में लीन हो गए। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इस संकीर्तन में सम्मिलित हुए और खाटू श्याम के जयकारों से मंदिर प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम का समापन श्री खाटू श्याम बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी सन्तोष पाठक ने भक्तों को श्याम बाबा का आशीर्वाद दिया और सभी ने बड़े ही श्रद्धा-भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत( बोझिया वाले) महामंत्री अजय गुप्ता,संरक्षक अनिल जलोटा,अनिरुद्ध गुप्ता, शिवम गुप्ता,मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता,

आशुतोष रस्तोगी,बबलू जायसवाल,शिवम गुप्ता,संतोष गुप्ता,अनुराग गुप्ता, सुमित राठौर,रिशू महेश्वरी, मयंक महेश्वरी, विवेक कुमार सहित अन्य सभी सेवादार उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *