राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर : तहसील सभागार मितौली में संपूर्ण समाधान दिवस उप जिला अधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें जिले के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व से संबंधित 29 , पुलिस विभाग से संबंधित 12, विकास विभाग से संबंधित 8 , बिजली विभाग से संबंधित 3,गन्ना विभाग से संबंधित 1 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर शासन की मंशा के अनुसार आम सहमति के आधार पर निश्तारित किया गया उप जिलाधिकारी मितौली ने प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर संतोष गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली का औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डॉक्टर प्रांशु शुक्ला को कारण बताओं नोटिस, जाले लगे मिलने पर टीवी कार्यक्रम के लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाई और आयुष्मान आरोग्य मंदिर टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया, उसके बाद आरोग्य मंदिर मदारी पुरवा का भी निरीक्षण किया।संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्त, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार, डीसी मनरेगा अमित कुमार परिहार, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवान राव, पुलिस उपाधीक्षक यादवेंद्र सिंह यादव, खन्ड विकास अधिकारी बेहजम शरद सिंह, मोहम्मदी मोहित कौशिक, नायब तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा, एडियो पंचायत प्रमोद कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बेहजम अनिल वर्मा, मितौली देवेंद्र सिंह,एसो मितौली महेश पाठक, मैगलगंज इंद्रजीत चौहान, नीमगांव प्रवीर गौतम सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































