Villagers protest over missing teenager
  • December 11, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद पुलिस चौकी के सामने गुरूवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक किशोरी के पिछले दस दिनों से लापता होने और पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए “पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। परिजनों के अनुसार, चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दस दिन पहले लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि वे लगातार पुलिस चौकी और नीमगांव थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों और किशोरी के परिजनों ने सिकंदराबाद-लखीमपुर मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि नीमगांव थाना अध्यक्ष और सिकंदराबाद पुलिस चौकी की लापरवाही के कारण मामले को संज्ञान नहीं लिया गया है। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किशोरी का पता नहीं लगाया गया और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया गया। नीमगांव थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है और अभी विधिक कार्यवाही प्रचलित है। परिजनों को समझा-बुझाकर मार्ग खुलवा दिया गया था और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *