• December 12, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी  के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ रमेश यादव एवं चौकी प्रभारी लल्लाखेड़ा की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार एवं थाना गुरुबक्शगंज की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
          टीमों द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम मुस्तकीम गंज एवं बेहटा सातनपुर तथा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत ग्राम सोमवंशी का पुरवा व बढ़ईन का पुरवा  में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 600 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 94 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 04 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *