Information provided to women on women's safety, rights, legal aid and emergency services
  • December 12, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम बगहा, सलोन, जनपद रायबरेली में सखी वन स्टॉप सेंटर महिला कल्याण विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रसार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं-जैसे वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पालाइन, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाएं, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सेंटर मैंनेजर आस्था ज्योति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सहायता सेवाएँ, परामर्श, कानूनी सहायता तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी व्यवहारिक उदाहरणो के साथ समझायी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण की स्थिति में तत्काल 181 या वन स्टॉप सेंटर से सम्पर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर उपलब्ध सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से महिलाओं के प्रश्न सुने तथा उन्हे आवश्यक मार्गवन प्रदान किया। यह कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *