Awareness programme organised under TSP (Capacity) in tribal village
  • December 14, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा टी एस पी (क्षमता) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ० मोहम्मद सुहैल ने योजनाओं की सार्थकता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा कहा कि योजनाओं की जानकारी से ही अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है, यह योजना थारू जनजातीय में कृषि, उद्यान, पशुपालन इत्यादि में त्वरित विकास से संबंधित कार्यों में गति देने से संबंधित है। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ० प्रदीप कुमार बिसेन ने किसानों एवं कृषक महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे उद्यमी बनें जिससे कि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में त्वरित विकास एवं स्थाई सुधार हो सके। डॉ० बिसेन ने दलहनी, तिलहनी और धान्य फसलों के विषय में विस्तार से तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से उत्पादन करने से लागत में कमी लाते हुए बाजार की मांग के अनुसार गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्राप्त किया जा सकता है, उन्होंने जैविक खाद तैयार करने की केंचुआ खाद, नाडेप कंपोस्ट आदि विधियों के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती की विधियों और उनसे होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ० एन. के. त्रिपाठी ने टी एस पी कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैसे जागरूकता, गोष्ठी, प्रशिक्षण, परीक्षण और प्रदर्शन की सार्थकता के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कुटीर उद्योगों, गृह वाटिका, बीज उत्पादन के लाभों की जानकारी दी तथा भैंस, गाय, बकरी, सुअर, मुर्गी पालन को सफल  व्यवसाय के रूप में अपनाने को कहा तथा इसमें आने वाली रुकावटों के निराकरण के बारे में आधुनिक एवं व्याहारिक तकनीक की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *