New executive committee of Kushwaha Maurya Human Welfare Institute was formed.
  • December 28, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर जनार्दन मौर्य को अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह कुशवाहा को संस्थान का महामंत्री मनोनीत किया गया है। नगर के मुन्नूगंज मोहल्ले में जनार्दन मौर्य के आवास पर हुई संस्थान की बैठक में आगामी वर्ष के लिये कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा कर तय किया गया कि चुनाव से संगठन में दरार पड़ती है। इसलिये आम सहमति से सभी पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया जाये। बैठक में सर्व सम्मति से रामकुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य और जगवीर सिंह कुशवाहा को संरक्षक, जनार्दन मौर्य अध्यक्ष, सुनील कुमार मौर्य, राजाराम मौर्य उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह कुशवाहा महामंत्री, शिवप्रसाद मौर्य वरिष्ठ मंत्री, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुज कुमार मौर्य मंत्री, अनुराग कुशवाहा, राजेश कुमार मौर्य उप मंत्री, जीत नरायन मौर्य, सत्यपाल कुशवाहा सगठन मंत्री, सुखपाल सिंह कुशवाहा प्रचार मंत्री, शिव सागर कुशवाहा आडीटर, आदर्श कुमार मौर्य विधि सलाहकार, कामता सिंह कुशवाहा मीडिया प्रभारी के साथ ही शिशुपाल सिंह कुशवाहा, श्यामाचरन मौर्य, उत्तम कुमार मौर्य, कौशल कुमार मौर्य, मौरध्वज मौर्य, उमाशंकर मौर्य, रामनरेश मौर्य को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संस्थान के संरक्षक रामकुमार मौर्य ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *