राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता होना आवश्यक है। एस.आई.आर. (SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत समय-समय पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से नागरिकों से आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत कर समय पर अपना वोट बनवाने की अपील की जा रही है। नगर पंचायत मैलानी द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारी घर-घर पहुंचकर नागरिकों की हर संभव सहायता कर रहे हैं, बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अधिकार को न खोएं और समय रहते अपना वोट अवश्य बनवाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने शिव प्यारी की सराहना करते हुए कहा कि लगन, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला द्वारा मतदाता प्रक्रिया को पूरा करना यह सिद्ध करता है कि यदि इच्छा शक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































