CMS Gomti Nagar Cambridge Section organised a grand celebration of 'Annual Parents Day'
  • January 25, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन द्वारा ‘वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह’ का भव्य आयोजन विद्यालय के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एस. राजालिंगम, डिवीजनल कमिश्नर, वाराणसी, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री राजालिंगम ने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह भावी पीढ़ी को एक जम्मेदार, विचारवान, रचनाशील एवं कर्तव्यपराण नागरिक बनाने में महती भूमिका निभाते हैं। सी.एम.एस. की प्रशंसा करते उन्होंने कहा कि
सी.एम.एस. के छात्रों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।
इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में जीवन का उल्लास बिखरते हुए एक से बढ़कर एक शानदार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह समारोह न सिर्फ स्वस्थ मनोरंजन का अभिनव प्रयोग था अपितु इसने सिद्ध कर दिया कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण कारक है और जीवन मूल्यों व संस्कारों से ओतप्रोत ये नन्हें बच्चे ही भविष्य के सुखमय समाज की नींव रखेंगे। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना से हुआ तथापि सर्व-धर्म प्रार्थना एवं विश्व एकता प्रार्थना ने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर छात्रों ने डान्स-ड्रामा ‘फ्राम क्लासरूम टु कैनोपी’, आर्केस्ट्रा, समूह गान आदि की अनेकानेक शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या सोमा चन्द्रा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों समेत उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन भावी पीढ़ी को वैश्विक लीडर के रूप में तैयार करने में महती भूमिका निभा रहा है। मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि अभिभावक भी बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सजग हैं एवं कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम के प्रति इच्छुक हैं। उन्होंने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें सदैव सकारात्मक रहने एवं उच्च सफलता हेतु प्रेरित किया। समारोह के अन्त में, सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की कैम्ब्रिज कोआर्डिनेटर सुश्री जसप्रीत कौर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कैम्बिज पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति छात्रों को स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का पूरा ज्ञान प्रदान करता है, जो आगे चलकर वैश्विक सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक बालक को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *