राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा कुकरा निवासी मतीन पुत्र जबीउल्ला पर 11 जनवरी को हुए प्राणघातक हमले के मामले में कुकरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस चौकी प्रभारी कुकरा ने अपने पुलिस बल के साथ दबिश देकर इस मामले के तीसरे आरोपी नसीम पुत्र वसीम निवासी भूदवारा, कोतवाली गोला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी नसीम के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में चालान प्रस्तुत किया, जिसके बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि इस हमले में धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल मतीन अभी भी लखनऊ मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इससे पहले इस वारदात में नामजद दो अन्य आरोपी मौलाना मोहम्मद इरफान एवं हाफिज अब्दुल रहमान को पुलिस 19 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, घटना में शामिल शेष लगभग आधा दर्जन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में कुकरा पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































