राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : भक्ति काल के विख्यात कवि, लेखक, समाज सुधारक तथा ढोंग, पाखंड, आडंबर और नशाखोरी के प्रखर विरोधी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती लंदनपुर ग्रंट क्षेत्र के ग्राम पन्नापुर स्थित रविदास मंदिर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू गौतम, रणधीर सिंह एवं अजीत सिंह ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं आशीष सिंह व उनके साथियों ने भी संत रविदास जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरोध और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































