राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत ओदारा में आयोजित बत्तीसवां श्री गायत्री महायज्ञ एवं सनातन धर्म संत सम्मेलन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के उपरांत भक्तों ने सत्संग गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कुशल मंच उद्घोषक व आध्यात्मोपदेशक उमाशंकर तिवारी के निर्देशन में किया गया। महायज्ञ के दौरान बाहर से पधारे मनीषी विद्वान संतों एवं मानस प्रवक्ताओं के मुखारविंद से भागवत व रामकथा की अमृतमयी चर्चा का रसपान श्रोताओं को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन विद्वान वक्ताओं में यज्ञाचार्य हरगोविंद दास जी महाराज, संजय शुक्ल त्यागी जी महाराज (मानस प्रवक्ता, तम्बौर सीतापुर), श्रीमती रुपाली शुक्ला (मानस मर्मज्ञ, संडीला हरदोई), प्रवीण कुमार दीक्षित (आध्यात्मोपदेशक, सीतापुर), राम किंकर शुक्ल (नैमिषारण्य, सीतापुर), कुसुम कुमार बाजपेई (मानस प्रवक्ता, बांकेगंज गोला), साध्वी दीक्षा अवस्थी (मानस प्रवक्ता, वृंदावन धाम मथुरा), सिद्धार्थ मिश्र (भजन प्रस्तोता), राजेंद्र प्रताप पांडे (मानस प्रवक्ता, हरदोई), श्रीमती सुरभि पांडे (महमूदाबाद, सीतापुर) तथा अयोध्या प्रसाद (कथक सम्राट, रायबरेली) शामिल रहे।
कथाओं के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान से बड़ा भक्त होता है, और हनुमान जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें ज्ञानिनामग्रगण्यं बताया। भावपूर्ण कथाओं को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिओम मिश्र के साथ संदीप कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व प्रधान सुनील मिश्र, प्रदीप मिश्र, आशीष मिश्र, अभिषेक मिश्र, प्रेम शंकर मिश्र, विनोद मिश्र पहलवान, संदीप मिश्र, सोनू मिश्र बंसी, पूर्व प्रधान जहांगीर गाजी, बीडीसी इकरार गाजी, ग्राम प्रधान ओदारा राजेंद्र प्रसाद भार्गव, सुरेंद्र कुमार मिश्र, अनूप कुमार मिश्र, विनय कुमार दीक्षित, पन्नालाल यादव (संगीत कलाकार) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे महायज्ञ में टेंट, लाइट एवं साउंड सर्विस की ओर से हरीओम मिश्र द्वारा भेंट प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की सम्मानित माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































