Educate women and children on safety measures
  • March 4, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आपात स्थिति में मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन और 1076 टोल-फ्री हेल्पलाइन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन नंबरों के माध्यम से महिलाएं और बच्चे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल चोरी की रिपोर्टिंग और यूपी-कॉप ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही यात्रा के दौरान सतर्क रहने, अजनबियों से सावधान रहने और आत्म-सुरक्षा के उपायों पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया कि हर थाने में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *