Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will interact with 10,000 women self-help groups at the Saras Mahotsav.
  • March 5, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का 07 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे महिलाओं के अनुभवों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से बाजार में प्रस्तुत कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें। उप मुख्यमंत्री 08 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11:05 बजे पुनः सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत डमी चेक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बन्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *