राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क उन्नाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन से पहले लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित बंथर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को शाल, पुस्तक और प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष नगर अवनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शुक्लागंज सुरेश शुक्ला, प्रधान राजू अवस्थी, राधेश्याम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जमकर नारेबाजी की।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































