Holi Milan and Journalist Felicitation Ceremony organized in Magalganj
  • March 12, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कस्बे में न्यू पारस हॉस्पिटल के डॉ. कमलेन्द्र यादव की ओर से होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को श्री पाल गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्राइम इंस्पेक्टर मैगलगंज अखिलेश गंगवार तथा नवाब कल्बे हसन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जलपान और परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद आयोजकों द्वारा उपस्थित पत्रकारों को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा, शेर सिंह राठौर, विपिन बिहारी गुप्ता, अमित शुक्ला सोनू, एसपी सिंह, अनिल राठौर, शिवकुमार गुप्ता, मुकेश सक्सेना, देवेंद्र बाजपेयी, शैलेंद्र बाजपेई, वीरेंद्र शुक्ला, मनीष गुप्ता, पंकज गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रोहित यादव, रजनीश गुप्ता, अवनीश गुप्ता, शोभित शुक्ला, रवि अवस्थी, हुजूर सिंह, अमित राठौर, पंकज राठौर, अतुल और सोनू गौतम सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *