राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला आयोग द्वारा महिला जनसुवाई कार्यक्रम मा0 राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला जनसुनवाई में मा0 सदस्य ने घरेलू हिंसा एवं अन्य तरह की पीड़ित महिलाओं के प्राप्त 12 शिकायती पत्रों का संज्ञान लेते हुए उपस्थित सीओ सिटी अंकित मिश्रा को निर्देश दिये कि संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करें कि बार-बार महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लें और दोषियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाये।
मा0 सदस्य ने कहा कि किसी भी विभाग या अन्य स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं पर उत्पीड़न क्षम्य नहीं होगा और महिला उत्पीड़न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को ससमय महिला आयोग प्रेषित करायें। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका यादव, महिला थानाध्यक्ष निशा शुक्ला, जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्रियंका, सतीश कुमार, रामू यादव, सुरभि सिह, प्रशांत दीक्षित व कीर्ति आदि उपस्थित रहें।










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































