राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. राकेश कुमार अग्रहरि, असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रेन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व तथा एक अच्छे नागरिक के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छा नागरिक वही होता है जो अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए समाज के विकास में सक्रिय सहयोग करता है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान किया। कार्यक्रम के पश्चात छात्र-छात्राओं ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए अपने साथियों तथा उपस्थित अतिथियों के लिए भोजन तैयार किया इस अवसर पर रा०से०यो० अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव, संजय कुमार, पूर्णा कर्मा, सत्यवती गौतम, मनीषा भारती सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































