SI recruitment exam conducted under strict supervision
  • March 15, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  कौशाम्बी : जनपद में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा एस पी कौशाम्बी के सख्त निगरानी व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेती रही। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी। रविवार को आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 1920 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1383 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 537 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 1920 परीक्षार्थियों में से 1393 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 527 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 3840  में 2776 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1064 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *