A massive fire broke out in a seed shop, goods worth lakhs were burnt to ashes, shopkeeper suffered burn injuries.
  • March 16, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क धौरहरा कौशाम्बी : थाना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में सोमवार सुबह एक बीज भंडार की दुकान में भीषण आग लग गयी जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में  दुकान मालिक भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार अजुहा कस्बे के निवासी चंद्राज उर्फ धीरू केसरवानी पुत्र बुद्धू केसरवानी ने अपने घर में ही बीज भंडार की दुकान खोल रखी है। सोमवार सुबह करीब छह बजे जब धीरू की नींद खुली तो उन्हें हल्का धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते धुएं ने विकराल रूप ले लिया और नीचे स्थित दुकान में आग तेजी से फैल गई।

आग लगने की जानकारी मिलते ही घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। वहीं आग बुझाने के दौरान धीरू केसरवानी के दोनों हाथ झुलस गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का बीज व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *