Two promising students of CSN became Assistant Professors
  • March 17, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा- 2024 के भूगोल विषय में सफलता प्राप्त कर सीएस‌एन महाविद्यालय के दो शोध छात्र-छात्राओं कु. शीतल रस्तोगी तथा बलदेव सिंह यादव ने महाविद्यालय सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है। छात्रा शीतल रस्तोगी भूगोल की विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पा रानी गंगवार  तथा छात्र बलदेव सिंह यादव भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। उक्त दोनों छात्र-छात्राओं की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *