राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : उ०प्र० माटीकला बोर्ड, जनपद-हरदोई द्वारा एक दिवसीय एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज भूरज सेवा संस्थान, महोलिया शिवपार सीतापुर रोड-हरदोई में माननीय अतिथिगण-श्री अजीत सिंह बब्बन मा० जिलाध्यक्ष (भाजपा), श्री सुखसागर मिश्र मधुर” मा० नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई द्वारा जागरूकता शिविर का शुभ आरम्भ किया गया तथा महात्मा गाँधी जी के चित्र पर श्री मा० नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई, श्री अरविन्द कुमार रंजन, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, श्रीमती सुष्मिता सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हरदोई एवं मंत्री श्री अशोक उपाध्याय भूरज सेवा संस्थान, हरदोई द्वारा माल्यापर्ण किया गया एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा मिट्टी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा साथ ही साथ मिट्टी के पात्रों की उपयोगिता तथा मिट्टी में निहित गुणों का वर्णन किया गया। मिट्टी के पात्रों का अधिक से अधिक उपयोग करने के बारे में कहा गया। माटीकला योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गयी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों की सराहना मा० जिलाध्यक्ष (भाजपा) जी द्वारा की गयी साथ ही माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्व आयोजन सम्पन्न हुआ तथा निःशुल्क 40 विद्युत चालित चाक और निःशुल्क 05 पगमिल (मिट्टी गूथने) की मशीन का वितरण भी किया गया है। जागरूकता शिविर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हरदोई के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































