राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मितौली कौशाम्बी : सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ0प्र0 श्री दिनेश प्रताप सिंह ने व्यापारियों को सम्मानित किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, डमी चेक, स्वीकृत पत्र/आवास की चाभी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए। समारोह के दौरान राज्यमंत्री ने प्रवेश केसरवानी, अरविन्द कुमार केसरवानी, मोहित रस्तोगी, धीरेन्द्र अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, पुष्पेन्द्र केसरवानी, कृष्ण चन्द्र वैश्य, अंशुल केसरवानी, नीरज बनारसी, दिनेश कुमार, जय प्रकाश चौरसिया एवं विपिन कुमार को अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। व्यापारी अपनी मेहनत, ईमानदारी और दूरदर्शिता से न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों द्वारा धर्मशालाओं के निर्माण के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को डमी चेक तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं आवास की चाभियां प्रदान की गईं।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले निवेशकों—वीरेन्द्र कुमार, सरोज देवी, आमना बानों, अमन केसरवानी एवं खुशनूर अली के प्रतिनिधि मो. यासीन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































