Eid was celebrated with great enthusiasm in the school.
  • March 20, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी :  नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में शुक्रवार को बच्चों द्वारा ईद का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां शिक्षकों द्वारा ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व प्रेम, सद्भावना, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने ईद पर आधारित भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मिठाइयों का वितरण किया और इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया, मोहम्मद जफर, मोहम्मद खालिद, रेहान अंसारी, आन्या मैम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *