Instructions for auction, training, public hearing and land dispute settlement
  • March 20, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने बताया कि तहसील परिसर स्थित एक कैन्टीन, दो दुकानों तथा साइकिल स्टैण्ड की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 23 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सभागार में की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं। वहीं उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें पुरुषों को इलेक्ट्रीशियन तथा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 1250 रुपये मानदेय (अधिकतम 5000 रुपये) डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 तक विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्टार एवं भूमि विवाद से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्युत बिल संशोधन सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने को कहा तथा थानाध्यक्षों को विवादित स्थलों पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 53 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बैठक एवं जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *