Youth should apply for setting up industries and self-employment in rural areas: Sushmita Singh
  • March 21, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 दिवसीय कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला खादीग्रामो उद्योग केन्द्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रबन्धक, उद्योग केन्द्र सतीश कुमार ने उपस्थित लाभार्थियों को विभाग में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, आदि के माध्यम से ऋण प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित करें।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्र के तहत 875 इकाइयों को रू0-28.75 करोड़ की सब्सिडी, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में 240 लाभार्थियों को रू0-3.96 करोड़ की सब्सिडी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 671 इकाइयों को रू0-14.04 करोड़ सब्सिडी प्रदान की गयी है और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 4815 श्रमिकों को व एक जनपद एक उत्पाद में 1875 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर जिला खादीग्राम उद्योग अधिकारी सुषमिता सिंह ने बताया कि उनके विभाग से युवा लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने एवं स्वरोगार हेतु आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने लाभार्थियों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं एवं बैंक में ऋण आदि आवेदन करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन, कुम्हारी कला, मोची, बढ़ाई आदि योजनाओं के लाभार्थियों को मिनी किट प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *